संघर्ष हमारा अधिकार है, किसान हमारी पहचान है
BKUK
Men at working
7534 Total Visitors : 7534
  • English
  • हिन्दी
  • Punjabi
  • Urdu
  • Tamil
  • Gujarati

क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती

17 Jul 2026 | Views: 50
क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती

दाहौड गांव में 17 मई 2026 को भारतीय किसान यूनियन क्रांन्तिकारी द्वारा क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, किसानों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान वीरता, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी युवाओं को देश और समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव भूमेश सोम एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री जगपाल सिंह फौजी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि समाज को सम्राट पृथ्वीराज चौहान के आदर्शों को अपनाकर एकता और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना चाहिए।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके शौर्य और बलिदान को याद किया। इस दौरान समाज में एकता, भाईचारे और किसानों के अधिकारों को मजबूत करने का संदेश भी दिया गया।

जयंती समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा उपस्थित लोगों ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।


WhatsApp Facebook

Leave a Comment

Comments (0)

No comments yet.