भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी परिवार में आपका हार्दिक स्वागत
भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी का परिवार निरंतर मजबूत होता जा रहा है। आज दाहौड़ में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा जी एवं राष्ट्रीय महासचिव भूमेश सोम जी की गरिमामयी उपस्थिति में नए सदस्यों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर किसान हित, समाज सेवा एवं संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव राणा जी ने कहा कि संगठन किसानों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। वहीं राष्ट्रीय महासचिव भूमेश सोम जी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी परिवार सभी नव-सदस्यों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करता है। हमें विश्वास है कि आप सभी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेंगे।
🌾 जय किसान – जय भारत 🌾
#भारतीय_किसान_यूनियन_क्रांतिकारी #BKUKrantikari #RajivRana #BhumeshSom #दाहौड़ #किसान_एकता #नव_सदस्य_अभियान #जय_किसान
Leave a Comment
Comments (0)
No comments yet.